——————————————————-
Report syed arshad raza :shahabad times
——————————————————–
kaimur : पंचायती राज विभाग के तकनीकी सहायक सह कनीय अभियंताओं की बैठक की गई।
बैठक में तकनीकी सहायक को पूर्ण रूप से कनीय अभियंता का दर्जा दिए जाने पर बिहार सरकार के प्रति धन्यवाद प्रस्ताव पर सहमति दी गई।
संयोजक chandan kumar चन्दन कुमार उर्फ चन्दन पटेल ने बताया कि 08 जून 2023 को CM मुख्यमंत्री को इस समस्या से अवगत कराया गया था और उसके तुरंत बाद माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश पर डायरी नंबर 4653/23 में इस बात को दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू हुई और अंततः लगभग 8 महीने बाद अब पंचायती राज विभाग के तकनीकी सहायक सह कनीय अभियंताओं के साथ न्याय हुआ है।
शुरुआत में भी यह स्पष्ट था की technical assistance तकनीकी सहायक को 20 लाख रुपए तक की तकनीकी स्वीकृति की शक्ति के साथ कनीय अभियंता को हासिल अन्य शक्ति भी प्रदत्त है, किंतु निचले स्तर पर अस्पष्टता का हवाला देकर निजी स्वार्थ में तकनीकी सहायक को कनीय अभियंता से नीचे बताने का काम कुछ अधिकारी द्वारा किया जाता था। अब इस बड़े निर्णय के साथ ऐसे लोगों के संशय भी खत्म हो गए हैं।
इस बड़े निर्णय के लिए cm मुख्यमंत्री नीतीश कुमार , उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं पंचायती राज विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार एवं कैमूर के जिलाधिकारी सावन कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
More Stories
पेपर लीक बिहार में कभी नहीं सुधर सकता,एनडीए सरकार इस मामले में बिफल है – मनोज कुमार सांसद
बिहार के मुख्य सचिव से मिला BPSC छात्रों का प्रतिनिधिमंडल, छात्र बोले – मुख्य सचिव ने हमारी बातों को गंभीरता से सुना है और विचार करने का आश्वासन भी दिया है*
ऐसा व्यवहार तो आतंकवादियों और नक्सलियों के साथ भी नहीं किया जाता जिस तरह से बीपीएससी अभ्यर्थियों पर ठंड के दिनों में वाटर कैनन का प्रयोग किया गया – बक्सर राजद सांसद सुधाकर सिंह