Not allowed dj and sound on Holly festival

Spread the love

समाहरणालय सभा कक्ष में जिला पदाधिकारी  सावन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक ललित मोहन शर्मा की संयुक्त अध्यक्षता में जिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें निम्नांकित निर्देश दिए गए।

  • होली के अवसर पर डीजे साउंड सिस्टम के उपयोग पर पूर्णरूपेण प्रतिबंध रहेगा।
  • जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा जिला स्तरीय शांति समिति के सभी सदस्यों से अनुरोध किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत भ्रमणशील रहे।
  • सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी/ अंचलाधिकारी/ कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद भभुआ/ नगर पंचायत मोहनिया को निर्देशित किया गया कि वे अपने अपने क्षेत्र अंतर्गत साफ सफाई की व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे।
  • सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी/ अनुमंडल पदाधिकारी /अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी/थाना अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत सतत भ्रमणशील रहकर विधि व्यवस्था संधारण हेतु आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।
  • जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा नकली एवं अन्य मिलावटी मिठाइयों की बिक्री के विरुद्ध अभियान चलाकर विधि सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
  • जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा लोक सभा आम निर्वाचन 2024 के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता का दृढ़तापूर्वक अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
  • बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी मोहनिया, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भभुआ/मोहनिया, सभी थाना अध्यक्ष, जिला शांति समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।

About The Author