Kaimur : भीषण सड़क हादसा 1 की मौत

Spread the love

कैमूर में तेज रफ्तार का कहर जारी, तेज रफ्तार ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक सवार एक यूवक की मौत, दुसरा नाजुक हालत में बनारस रेफर,

शाहाबाद कैमूर -डेस्क अरशद रज़ा

कैमूर में तेज रफ्तार का कहर जारी,तेज रफ्तार ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार टक्कर से बाइक सवार एक यूवक की हुई मौत, दुसरा नाजुक हालत में बनारस रेफर,सूचना पर पहुंचे परिजनों मे मचा चीख पुकार ममला भगवानपुर थाना क्षेत्र के गोबरछ गांव की पास की है,वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,

जानकारी के मुताबिक बताया जाता है कि मृतक यूवक भगवानपुर थाना क्षेत्र के परमालपुर गांव निवासी अवधेश सिंह का 21 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार बताया जाता है, तथा घायल उसी गांव के राजू सिंह का 20 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार बताया जाता है,

वहीं सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों द्वारा बताया गया कि दोनों यूवक बाइक से भभुआ जाने के लिए निकले थे जहां गोबारछ गांव के पास सामने से जा रहा ट्रेक्टर बाइक टकरा गई जहां स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गया. वहीं स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए दोनो घायलों को सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया,

जहां चिकित्सक ने विशाल कुमार को मृत घोषित कर दिया वहीं घायल आशीष की हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर बनारस के लिए रेफर कर दिया. बताया जाता है कि रेफर की हालत चिंताजनक है। वहीं सदर अस्पताल में पहुंचे परिजनों मे कोहराम मच गया, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

About The Author