लाखो हारने के बाद ऑनलाइन सट्टेबाज ने लूट कांड का फर्जी मुकदमा कराया दर्ज,पुलिस ने उद्भेदन के बाद भेजा जेल

Spread the love

अजबगजब के लोग है जब सट्टेबाजी का लत लगा तो लाखों रुपये वारे न्यारे कर दिए जब लोगों के पैसे भरने का समय आया तो फर्जी लूट का मुकदमा दर्ज करा कर बचने की सोची समझी नाकाम कोशिश कर डाली,पुलिस भी कम नही तू चल डाल डाल तो मैं चालू पात पात वाली कहावत को चरितार्थ करते हुए पूरे मामले का खुलासा करते हुए उलटे फर्जी मुकदमा दर्ज कराने वाले पर ही मुकदमा दर्ज कर सलाखों के पीछे भेज दिया।

पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसपी कैमूर ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही पूरा मामला शंका के घेरे में था। दिनांक 18.04.24 को दुर्गावती थाना अंतर्गत महमुदगंज एवं धनेच्छा के बीच चार अज्ञात अपराधमकर्मियो के द्वारा वादी कुश कुमार सिंह पिता राजदेव सिंह ग्राम क्रमाही थाना राजपुर जिला रोहतास के साथ हाथापाई करके 01 vivo कम्पनी का स्मार्ट मोबाइल , 01 सैमसंग कम्पनी का टैब, बायोमेट्रिक मशीन, गाड़ी के डिक्की से 150787 /– रुपया एवं मोटरसाइकिल की चाभी लूट की घटना प्रतिवेदित करायी गयी थी।


अनुसंधान के क्रम में दुर्गावती थाना पुलिस के द्वारा तकनिकी अनुसंधान के आधार पर कांड का सफल उद्भेदन करते हुए तथाकथित लूट की गई मोबाइल तथा लूटी गई कुल रकम 150787 /–रूपया को कांड के वादी कुश कुमार सिंह के निशानदेही पर वादी के घर से तथा लूटी गई सैमसंग टैब क्षतिग्रस्त, बायोमेट्रिक मशीन, पॉकेट पर्स खाली एवं बैग वादी के निशानदेही पर घटनास्थल से पश्चिम फ्लाई ओवर के दक्षिण शीशम के बगीचा में स्थित कुंआ के पास से बरामद किया गया । कांड के वादी कुश कुमार सिंह के द्वारा पूछताछ के क्रम में स्वीकार किया गया है की इनके द्वारा दर्ज कराया गया दुर्गावती थाना कांड संख्या–102/24 फर्जी है व पैसे ,मोबाइल, लूट जैसी घटना नहीं घटित हुई थी , वादी कुश कुमार सिंह को विगत कुछ वर्षों से ऑनलाइन सट्टा खेलने का आदत हो जाने से 08–10 लाख रुपया हार चुका था । सट्टे के कारोबार में फंस जाने व पैसा सट्टा में हार जाने के कारण एक सोची समझी साजिश के तहत एक फर्जी लूट की घटना को कारित किया गया था । इस संबंध में दुर्गावती थाना कांड संख्या 114/24 दिनांक –01/05/24,धारा 409/420/182 भा० द०वि० दर्ज कर अग्रिम कारवाई की जा रही है ।

About The Author