आधा दर्जन अपराधी मुल्ला बनाते उससे पहले कैमूर पुलिस ने मोंये  मोंये कर दिया

Spread the love

एक साथ चार बदमाश सभी नए उम्र के किसी लूट पाट योजना के तहत किसी को मुल्ला बनाने की फिराक भब थे तभी गुप्त सूचना पर पहुंची पुलिस ने गिरफ्तार कर बदमाशो का मोंये मोंये कर दिया। साथ ही  कई आपत्तिजनक समान के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जहां गिरफ्तार बदमाशों में चांद थाना क्षेत्र के कलौरा गांव निवासी मनोज यादव का पुत्र प्रिंस यादव, नारद यादव का पुत्र सोनू यादव, छोटका अमांव गांव निवासी विपिन बिहारी सिंह का पुत्र अभिषेक सिंह और दुर्गावती थाना क्षेत्र के इसरी गांव निवासी जितेंद्र यादव का पुत्र निलेश यादव शामिल है.

इस संबंध में  कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि  पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दुर्गावती थाना क्षेत्र के इसरी गांव के सामने सड़क पर पुलिया के पास 5 से 6 शख्स लूट की योजना बना रहे हैं. सड़क पर पत्थर से रोड को अवरुध किए गया है इसके बाद मामले के सत्यापन के लिए दुर्गावती थाना की गस्ती दल को भेजा गया, जहां मौके से गस्ती दल की टीम ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार बदमाशों की जांच के बाद  तलाशी के क्रम में एक काला रंग का पुराना गमछा, जिसमें एक छोर पर दो बड़े-बड़े पत्थर बंधे हुए थे. दो मोबाइल, दो चाकू और एक काला रंग बाइक बिना रजिस्ट्रेशन नंबर पाई गई, जिसे जप्त किया गया है, इसके बाद सभी पर कार्रवाई करते हुए सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. .

About The Author