तरबूज ले लो कि गुहार लगा कर बेचने वाले व्यवसायी को अपराधियो ने गोली मार कर किया घायल

80 वर्षीय पिता नसरुद्दीन अंसारी ने बताया कि मेरा बेटा रोज की तरह साइकिल पर तरबूज लेकर बेचने जा रहा था अज्ञात अपराधियों द्वारा उसे रास्ते में गोली मार कर घायल कर दिया गया।मेरे बेटे का किसी से कोई दुश्मनी नही है।

कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र से आई बड़ी ख़बर् अपने पेट के खातिर लोगो की प्यास व भूख मिटाने वाले फेरी व्यवसायी को अपराधियो ने पुलिस चौकसी को धत्ता बताते हुए गोली मार कर घायल कर दिया और आसानी से चंपत हो गए।
, नाजुक हालात बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया और मामले की जांच में पुलिस जुट गई।अपराधियों के हौसले बुलंद हैं ताजा मामला साईकिल से फल बेचने जा रहा एक व्यवसाय को बेलगाम अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया है जहां सदर अस्पताल में इलाज के बाद घायल को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर बनारस के लिए रेफर कर दिया गया है, वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है

बता दे की घायल भभुआ थाना क्षेत्र के बिठवार गांव निवासी फिरोज अंसारी पिता नसरुद्दीन अंसारी जो अपने गांव से तरबूज बेचने के लिए साइकिल पर भभुआ थाना क्षेत्र के ही कटरा गांव के तरफ जा रहे थे तभी बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोली चला दी जिसमें फिरोज अंसारी को पीठ में और हाथ में गोली लग गई,जिसमें वह गंभीर तरीके से घायल हो गए

वहीं मौके पर स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को सूचना दिया गया जहां भभुआ थाने की पुलिस पहुंचकर फिरोज अंसारी को सदर अस्पताल भभुआ में भर्ती कराया जहां डाक्टरो की टीम के द्वारा उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है हालांकि उनके हाथ और पीठ में फंसी गोली को अभी तक बाहर नहीं निकला गया है


More Stories
Sasaram सांसद का बिहार सरकार पर तीखा हमला, jdu और bjp अपराध और भ्रष्टाचार को दे रही है बढ़ावा
विवादित बयान देना महंगा पड़ सकता है डासना के महंत नरसिंहनंद को. कैमूर मे प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए पड़े आवेदन
गया से पिंडदान कर युपी के बाराबंकी जारही यात्रियों की बस खड़े ट्रक से टकराई तीन की मौत 11 हुए घायल