रिपोर्ट सय्यद अरशद रज़ा शाहाबाद टाइम्स डेस्क

भभुआ : अपराधी बेलगाम हो गए ,जब मन चाहे दना दन गोलियों की बौछार कर रहे अभी एक दिन पूर्व फल व्यवसायी को दो गोली दाग कर अपराधी चंपत हो गए , मामला जांच कार्रवाई की बात मीडिया के समक्ष कर अधिकारी स्व लेकर चुनावी काम मे व्यस्त होने का दावा कर रहे है वही दूसरे दिन फिर एक मजदूर को अज्ञात अपराधियो द्वारा गोली उस समय मार दी गई जब वह मज़दूरी कर रहा था। स्थानीय लोगो द्वारा घायल अवस्था के मज़दूर को सदर अस्पताल लाया गया।जहां उसका इलाज डॉक्टरों की निगरानी में किया जा रहा है।

घायल व्यक्ति भभुआ प्रखंड सोनहन थाना अंतर्गत तरहनी गांव का निवासी बताया गया है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है,वही लोगो मे पुलिस की चुस्त दरुस्त व्यवस्था पर प्रश्नवाचक चिन्ह खड़ा कर दिया है।इस घटना के बाद लोगो मे इस बात की भी चर्चा है कि चुनावी माहौल है ऐसे समय मे पुलिस की सख्ती बढ़ जाती है।आखिर कैसे छोटी मोटी वारदात के अलावा गोली जैसे कांड हो रहे है। इस घटना के बाद लोग यह भी पूछ रहे है कि इस तरह भय के माहौल में आखिर कैसे होगा निष्पक्ष चुनाव ?
ज़िला परिषद सदस्य विकास पटेल ने विधि व्यवस्था को ले कर उठाई उंगली
घटना की सूचना मिलने पर
सदर अस्पताल भभुआ पहुंचे जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने नाराजगी जताते हुए कहा कि लोक सभा चुनाव का समय है हर तरफ पुलिस की व्यबस्था कड़ी हो जाती है।उसके बाद अतिरिक्त आपराधिक घटना कैसे घट रही है।अपराधियो का या तो पुलिस से सांठगांठ है या पुलिस के हाथ अब छोटे हो चुके है। यही स्थिति रही तो निष्पक्ष और भय मुक्त छुंन पर सवालिया निष्म लग जाएगा।अस्पताल पहुंचे ज़िप सदस्य ने घायल
युवक का हाल-चाल जानकर उसके बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर की टीम से बात की और आर्थिक सहयोग करते हुए इस दुख की घड़ी में परिवार को साहस दिया उचित न्याय दिलाने की बात कही


More Stories
Sasaram सांसद का बिहार सरकार पर तीखा हमला, jdu और bjp अपराध और भ्रष्टाचार को दे रही है बढ़ावा
विवादित बयान देना महंगा पड़ सकता है डासना के महंत नरसिंहनंद को. कैमूर मे प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए पड़े आवेदन
गया से पिंडदान कर युपी के बाराबंकी जारही यात्रियों की बस खड़े ट्रक से टकराई तीन की मौत 11 हुए घायल