Sasaram लोक सभा से मनोज को मिला सिंबल कल भरेंगे पर्चा,

Spread the love

रिपोर्ट : सय्यद अरशद रज़ा/राशिद रौशन/राहुल कुमार

काफी माथापच्ची और सियासी उठापटक और अफवाहों के गर्म बाज़ार के बीच आखिर कार मनोज कुमार कांग्रेस का सिंबल पाने में सासाराम लोक सभा से सफल हो गए, राजनीतिक विश्लेषक इसे मनोज ही नही इंडिया महागठबंधन के लिए पहली और बड़ी सफलता बता रहे है। यहां बता दे कि सातवे और अंतिम चरण के तहत 1 जून को मतदान की तिथि निर्धारित है।जिसके लिए नामांकन हेतु मात्र 2 दिन का समय शेष बचा हुआ है।महागठबंधन द्वारा अब तक सिंबल की घोषणा नही किये जाने से समर्थकों और मतदाताओं में उहापोह की स्थिति बनी हुई थी आखिरकार कौन होगा प्रत्याशी।
यहां बता दे कि इंडिया महागठबंधन द्वारा कुछ दिन पूर्व ही कांग्रेस नेत्री मीरा कुमार की सहमति के बाद कुदरा निवासी बसपा नेता मनोज राम के नाम की घोषणा की थी।इससे पहले अन्य कई नामों की भी चर्चा चल रही थी।इसी बीच सेक्स स्केंडल का आरोप लगा कर एक झूठी प्राथमिकी कुदरा थानां में दर्ज करा दी गई थी।जिसे ले कर इसकी शिकायत कांग्रेस स्थित पटना और केंद्रीय नेतृप्त को मिली थी। शिकायत मिलते ही इंडिया गठनबन्धन द्वारा एक बार कई नामों की चर्चा और जिताऊ प्रत्याशी के नामों की चर्चा के साथ मंथन शुरू हो गया। जिसमें वर्तमान बीजेपी के सांसद छेदी पासवान के नामों पर भी सहमति बनने की सूचना मिली लेकिन कांग्रेस छेदी पासवान को अपना सिंबल दे कर निर्णायक रूप में खड़े अल्पसंख्यक मतदाताओं को नाखुश नही करना चाह रही थी।क्योंकि छेदी पासवान से अल्पसंख्यक मतदाता काफी नाराज है ,लगातार 2 बार सांसद रहने के बाद भी एक बार भी अल्पसंख्यको के पास न ही गए नन्ही कभी सम्बन्ध बनाने की कोशिश की। हालांकि कांग्रेसी सूत्र यह भी बताते है कि मीरा कुमार भी छेदी पासवान के पक्ष में खड़े नही दिखाई दे रही थी।बताया यह जा रहा था कि छेदी पासवान को टिकट मिलने से कांग्रेस और महागठबंधन में बगावत हो सकती थी।दूसरी ओर सेक्स स्कैंडल मामले में पीड़ित युवती और उसके पिता के द्वारा मीडिया के समक्ष आकर मनोज राम को आरोपो से बरी किए जाने के कबुलनमो के बाद पुनः मनोज राम कांग्रेस के घोषित प्रत्यशी बनाए गए।
सिंबल मिलने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी मनोज राम ने 13 मई को भभुआ में नामांकन करने की बात कही उन्होंने पूछे जाने पर कहा कि अफवाह उड़ाना और बदनाम करना विरोधियों की चाल थी।मेरे पर झूठा आरोप लगा कर छवि धूमिल की कोशिश की गई थी।
कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष सुनील कुशवाहा ने बताया कि कल 13 मई को नामांकन के बाद भभुआ में ही एक जन सभा का आयोजन किया गया है।

About The Author