
भभुआ से गांव लौटने के क्रम में मोकरी के समीप हुआ हादसा
अंत्य परीक्षण बाद शव पहुंचते ही गांव में पसरा मातम
मोकरी पहुंचे जिला पार्षद विकास ने पीड़ित परिवारों को किया आर्थिक मदद
बेकाबू ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो बाइक सवार की मौत

Kaimur: bhabhua थाना क्षेत्र अंतर्गत बेतरी -मुंडेश्वरी पथ पर मोकरी गांव के समीप शनिवार की देर शाम एक बेकाबू ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई।घटना के बाद राहगीरों व ग्रामीणों की भीड़ लग गई।मौके का नजाकत देख ट्रैक्टर चालक वाहन को छोड़कर भागने में सफल रहा।आनन – फानन में दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां पर डाक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।अंत्य परीक्षण होने के बाद रविवार की सुबह शव को परिजनों को सौंप दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत युवकों की पहचान मोकरी गांव निवासी श्रीनिवास राम का पुत्र ओमप्रकाश (20वर्ष) व स्व.सुरेंद्र राम का पुत्र प्रदीप कुमार (23वर्ष) के रूप में हुई है।घटना के बारे में बताया जाता है कि दोनों युवक आपस मे दोस्त भी थे,दोनों बाइक पर सवार होकर किसी कार्य हेतु भभुआ गए हुए थे वहां से गांव लौटने के क्रम में उक्त स्थल पर हादसे का शिकार बन गए।इस घटना से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल है।इधर घटना की जानकारी मिलते ही भभुआ के जिला पार्षद विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल शव के साथ मोकरी पहुंचे इस दौरान थानाध्यक्ष मुकेश कुमार भी दल बल के साथ मौजूद रहे।वहीं जिला पार्षद ने दोनों गरीब पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए अंत्येष्टि संस्कार हेतु आर्थिक सहयोग किया और बताया कि दोनों का परिवार काफी गरीब है।इस दुख की घड़ी में तन – मन – धन से पीड़ित परिवारों के साथ हूं। दोनों परिवार पूरी तरह से सदमे मे है क्योंकि दोनों परिवार ने अपना नौजवान बेटा खोया है।एक के तो पिता कुछ वर्ष पहले ही इस दुनिया को अलविदा कह चले गए थे।परिवार का वही सहारा था। वह सहारा भी छीन गया।भगवान पीड़ित परिवार को संबल प्रदान करें।वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है।फिलहाल ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने पर खड़ा कर दिया गया है।इस दौरान उपमुखिया भीम कुमार, बिक्की खरवार,जगत कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जुटे थे।





More Stories
Sasaram सांसद का बिहार सरकार पर तीखा हमला, jdu और bjp अपराध और भ्रष्टाचार को दे रही है बढ़ावा
विवादित बयान देना महंगा पड़ सकता है डासना के महंत नरसिंहनंद को. कैमूर मे प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए पड़े आवेदन
गया से पिंडदान कर युपी के बाराबंकी जारही यात्रियों की बस खड़े ट्रक से टकराई तीन की मौत 11 हुए घायल