Kaimur: cricket टूर्नामेंट में  खैरा ने कबार को दी मात

Spread the love

रिपोर्ट सय्यद अरशद रज़ा

भभुआ।स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के मचहलपुर गांव में मंगलवार को पांच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ।शुरुआती मैच कबार एवं खैरा के बीच खेला गया जिसमें टॉस जीतकर कबार की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।निर्धारित 10 ओवर की मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए कबार की टीम ने 87 रन बनाए ।जवाब में उतरी खैरा की टीम ने 5 विकेट शेष रहते हुए लक्ष्य की प्राप्ति कर विजेता बनी।इस बीच दोनों टीमों के खिलाड़ियों द्वारा लगाए गए चौके छक्कों पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए आनंद उठाया और खेल प्रेम का संदेश दिया।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मौजूद भभुआ के जिला पार्षद विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल का कमिटी के सदस्यों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।वहीं जिला पार्षद ने फीता काट कर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।मौके पर खिलाड़ियों एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जिला पार्षद ने कहा कि इस गांव में खेल के प्रति दीवानगी स्पष्ट रूप से दिख रही है।खेल मैदान नहीं होने के बावजूद खेतों के बीच पिच बनाकर इतना बड़ा पांच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करना अपने आप में काबिले तारीफ है।ग्रामीण खेल प्रेमियों के उत्साह का मै कद्र करता हूं।हर पंचायत स्तर पर एक बड़ा खेल मैदान हो इसके लिए मेरा प्रयास जारी है।ग्रामीण क्षेत्रों में खेल को बढ़ावा देना ही मेरी पहली प्राथमिकता है क्योंकि खेल युवाओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से तंदुरुस्त बनाने के साथ जॉब के अवसर प्रदान करता है।उन्होंने कहा कि मैं भी क्रिकेट खिलाड़ी रहा हूं।खेल एवं खिलाड़ियों के प्रति मेरा प्रेम नस नस में बसा हुआ है।मैच के दौरान मुख्य अंपायर की भूमिका में संजू पासवान एवं संजू पासवान ने शानदार तरीके से मैच का आंखों देखा हाल सुनाया।इस अवसर पर पप्पू पासवान,गणेश कुमार,अनुज सिंह एवं धर्मेंद्र कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण खेल प्रेमी मौजूद रहे।

About The Author