कैमूर। जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के समेकित चेकपोस्ट पर सोमवार को चलती कन्टेनर में आग लग गई जिससे धू-धू कर कन्टेनर जल गया.सूचना पर पहुची दमकल वाहन के मदद से आग पर काबू पाया गया.इधर एनएच 2 के वाराणसी जाने वाली लेन में भीषण जाम लग गया था.जानकारी के अनुसार औरंगाबाद से पार्चुन के समान गिरा कर वापस नोयडा जा रहा था.इसी दौरान मोहनिया समेकित चेकपोस्ट के पास अचानक चलती कन्टेनर में आग लग गई.जिसे देख चालक द्वारा कन्टेनर को सड़क किनारे खड़ा कर भाग कर जान बचाई.इधर आग लगने की सूचना पुलिस को दिया गया.सूचना पर पहुची पुलिस व अग्नि शमन के दो वाहन से आग पर काबू पाया गया तब तक कन्टेनर का काफी हिस्सा जल कर खाक हो गया था.कन्टेनर में कोई समान लोड नहीं था.





More Stories
Kaimur:भभुआ रोड स्टेशन पर ट्रेन से कटकर रेलवे कर्मचारी की मौत, गांव जाते समय हुआ हादसा
Kaimur:नुआंव हाई स्कूल में पुलिस–छात्र संवाद, छात्राओं को सुरक्षा की जानकारी
Kaimur:सुवर्ण नदी के पास अनियंत्रित बाइक पलटी, 18 वर्षीय युवक घायल