कैमूर। जिले के मोहनिया पहुंचे बक्सर के राजद सांसद सुधाकर सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रशांत किशोर पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर भाजपा की बी टीम हैं उनके बारे में पूरे छात्र कह रहे हैं जिस तरह से आंदोलन को दिग्भ्रमित करने का काम किया*
तेजस्वी जी समय-समय पर एक जुटता के लिए छात्रों के साथ जाते रहे हैं बिहार में छात्रों के अलावा भी कई तरह के राजनीतिक कार्य चल रहे हैं,आने वाले समय में नीतीश कुमार कौन ऐसे विषय में अच्छा काम कर रहे हैं जहां आंदोलन नहीं है
विपक्ष के तौर पर राष्ट्रीय जनता दल रोज आंदोलन में है कभी स्मार्ट मीटर के सवाल पर,भूमि सर्वे के सवाल पर छात्रों के साथ नाइंसाफी के सवाल पर,भ्रष्टाचार के सवाल पर हम लगातार संघर्ष में हैं। *कोई प्रशांत किशोर जी जैसा इवेंट मैनेजर तो हम लोग हैं नहीं की कब कहां कैसे खड़ा होना है कैसे फोटो खिंचवाना है किस एंगल से कौन खबरें जाएंगी* हमलोग तो एक राजनेता हैं जो हमलोग वैचारिक तौर पर जुड़े हुए हैं आंदोलन से और हमलोग इस मुद्दे को उसी हिसाब से उठाने का भी काम किया ।



More Stories
Kaimur:भभुआ रोड स्टेशन पर ट्रेन से कटकर रेलवे कर्मचारी की मौत, गांव जाते समय हुआ हादसा
Kaimur:नुआंव हाई स्कूल में पुलिस–छात्र संवाद, छात्राओं को सुरक्षा की जानकारी
Kaimur:सुवर्ण नदी के पास अनियंत्रित बाइक पलटी, 18 वर्षीय युवक घायल