कैमूर । जिले में एक तरफ पुलिस के तो कई कारनामे सामने नजर आता रहता है,तो वहीं कैमूर पुलिस का एक गजब कारनामा सामने आया है जहां सोनहन थाना द्वारा फॉर व्हीलर गाड़ी पर काटा बाइक हेलमेट का चालान,ऊपर से गाड़ी भी निकली दूसरे की, सोच में पड़ा गाड़ी मालिक पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए किया जांच की मांग,वहीं सूचना मिलते ही भभुआ एसडीपीओ ने कहा मामले की जांच कर होगा कार्रवाई,
वहीं आज भभुआ के परिवहन विभाग में गाड़ी का प्रदूषण कार्ड बनावाने आए चांद थाना क्षेत्र के बड़हरिया गांव निवासी पंकज कुमार ने बताया कि आज परिवहन विभाग में फोर व्हीलर गाड़ी का प्रदूषण बनावाने के लिए आया था जहां पता चला कि उसके गाड़ी पर स्कॉर्पियो की नंबर BR45P3878 पर बाइक हेलमेट का 1 हजार का चालान काटा गया है, और चालान नहीं देने पर कहा गया कि सोनहन थाना से संपर्क करें,वहीं स्कॉर्पियो मालिक का कहना है कि ये जो गाड़ी का वीडियो दिखाया गया है वह मेरी गाड़ी भी नहीं है,
क्योंकि यह चालान बीते सितंबर माह में काटा गया है जबकि मेरी गाड़ी घर पर था, ये पुलिस की लापरवाही है, उसने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए क्योंकि ना तो मेरी गाड़ी है और ऊपर से फॉर व्हीलर स्कॉर्पियो गाड़ी पर बाइक हेलमेट का चालान काटा गया है,मैं जिला प्रशासन से इसकी जांच की मांग करता हूं, वहीं इस मामले पर भभुआ एसडीपीओ शिव शंकर कुमार ने बताया कि गलती से चालान कट गया होगा इसकी जांच किया जाएगा, इसके बाद कार्रवाई किया जाएगा।



More Stories
Kaimur:भभुआ रोड स्टेशन पर ट्रेन से कटकर रेलवे कर्मचारी की मौत, गांव जाते समय हुआ हादसा
Kaimur:नुआंव हाई स्कूल में पुलिस–छात्र संवाद, छात्राओं को सुरक्षा की जानकारी
Kaimur:सुवर्ण नदी के पास अनियंत्रित बाइक पलटी, 18 वर्षीय युवक घायल