Kaimur: घायल महिला सीआरपीएफ जवानों ने बचाई जान  

Spread the love

भभुआ सड़क हादसे में घायल एक महिला को फौरन मदद देते हुए अस्पताल पहुंचा सीआरपीएफ के जवानों के द्वारा जान बचाई गई रविवार की शाम मोबाइल गस्ती पार्टी स्थानीय थाना क्षेत्र के जिगनी गाँव के समीप से गुजर रही थी, तभी सड़क दुर्घटना से खून से लथपथ घायल महिला सड़क किनारे पड़ी मिली। बिना समय गंवाए, असम से आए चुनाव ड्यूटी में एफ-119 बटालियन सीआरपीएफ के कंपनी कमांडर निरीक्षक अमित कुमार साहा अपनी टीम के साथ त्वरित निर्णय लेते हुए अपने वाहन में घायल महिला को बैठाकर निकटतम अस्पताल पहुँचाया और इलाज के लिए भर्ती करा उसकी जान बचाई स्थानीय लोगों ने सीआरपीएफ निरीक्षक अमित साहा और सीआरपीएफ की टीम की इस तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की।

About The Author