Report: ओमप्रकाश तिवारी
कैमूर:भभुआ थाना क्षेत्र के सुवर्ण नदी स्थित सारंगपुर मोड़ के पास एक अनियंत्रित बाइक पलटने से 18 वर्षीय युवक घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब युवक बाइक से अपने गांव जा रहा था।
घायल युवक के भाई ने बताया कि मोकरी गांव निवासी दिलीप चौहान का 18 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार बाइक से अपने गांव मोकरी लौट रहा था। इसी दौरान सारंगपुर मोड़ के पास अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक पलट गई।
हादसे के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ पहुंचाया। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों द्वारा नीतीश कुमार का इलाज किया जा रहा है।
घटना के बाद परिजनों को सूचना दे दी गई है। फिलहाल घायल युवक की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।


More Stories
Kaimur:भभुआ रोड स्टेशन पर ट्रेन से कटकर रेलवे कर्मचारी की मौत, गांव जाते समय हुआ हादसा
Kaimur:नुआंव हाई स्कूल में पुलिस–छात्र संवाद, छात्राओं को सुरक्षा की जानकारी
Kaimur:पीडीएस व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर गोदाम प्रबंधकों के साथ बैठक, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश