Report: ओमप्रकाश तिवारी
कैमूर:बिहार सरकार की अभ्यास ब्रिगेड योजना के तहत नुआंव प्रखंड के जयसवाल हाई स्कूल में पुलिस, प्रशासन और छात्रों के बीच संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं व बच्चियों को आत्मसुरक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ पढ़ाई से जुड़ी समस्याओं के समाधान पर चर्चा करना था।

यह कार्यक्रम कैमूर पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला के निर्देश पर नुआंव थाना प्रभारी शांतनु कुमार के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को आपात स्थिति में सतर्क रहने, महिला सुरक्षा कानून, चाइल्ड हेल्पलाइन, महिला हेल्पलाइन, पुलिस डायल 112 तथा साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी।
छात्रों को स्कूल आते-जाते समय सावधानी बरतने, अनजान लोगों से दूरी बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को देने की सलाह दी गई। साथ ही आत्मरक्षा के आसान तरीके भी बताए गए।
कार्यक्रम के अंत में छात्राओं ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनका मौके पर ही समाधान किया गया। विद्यालय प्रशासन ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे छात्राओं के लिए उपयोगी बताया।


More Stories
हौसलों की उड़ान: कैमूर के बाघी गांव में सोलर लाइट के उजाले में संवर रहा बच्चों का भविष्य
Kaimur:भभुआ रोड स्टेशन पर ट्रेन से कटकर रेलवे कर्मचारी की मौत, गांव जाते समय हुआ हादसा
Kaimur:सुवर्ण नदी के पास अनियंत्रित बाइक पलटी, 18 वर्षीय युवक घायल