एक मराठी राइफल के साथ मोटरसाइकिल बरामद
कैमूर से बड़ी खबर है की भगवानपुर थाना क्षेत्र के चुआ के खरेठवां जंगल में जंगली सुअर का शिकार कर मांस खाने और बेचने की थी तैयारी गुप्त सूचना पर पहुंची वन विभाग की पुलिस ने जंगली सुअर का शिकार करने के मामले में तीन शिकारियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही मौके से एक भराठी बंदूक एवं सुअर के मांस को बरामद कर जप्त किया है। सभी गिरफ्तार शिकारियों को भेजा गया न्यायीक हिरासत में।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सभी रामगढ़ प्रखंड के भतौनी गांव निवासी मुन्ना बिंद का पुत्र अंतू कुमार बिंद एवं स्वर्गीय भिखारी बिंद का पुत्र संजय बंद तथा चैनपुर प्रखण्ड के लोहरा गांव निवासी रामजी बिंद का पुत्र रामायण बिंद बताया जाता है। वहीं भभुआ सदर अस्पताल में सभी का मेडीकल जांच के उपरांत सभी को जेल भेज दिया गया।

कैमूर वन विभाग पदाधिकरी चंचल प्रकाशम ने बताया कि वन विभाग की पुलीस को गुप्त सूचना मिला था कि भगवानपुर प्रखंड के चूआ परिसर अंर्तगत खरेठवा जंगल में कुछ लोगों द्वारा जंगली सुअर का शिकार किया गया है और उसके मांस को बेचा और पका कर खाया जा रहा है। जिसके बाद सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मौके से तीन शिकारियों को गिरफ्तार किया और वहां से सुअर का ढाई किलो कच्चा मांस और तसली में बनाया गया सुअर के मांस को बरामद किया गया है।
इसके साथ ही छानबीन के दौरान शिकार करने वाला एक भराठी बंदूक एवं कुल्हाड़ी एवं बाइक को बरामद कर जप्त किया गया है। जिसपर वन विभाग एक्ट के तहत करवाई करते हुए सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
More Stories
पेपर लीक बिहार में कभी नहीं सुधर सकता,एनडीए सरकार इस मामले में बिफल है – मनोज कुमार सांसद
बिहार के मुख्य सचिव से मिला BPSC छात्रों का प्रतिनिधिमंडल, छात्र बोले – मुख्य सचिव ने हमारी बातों को गंभीरता से सुना है और विचार करने का आश्वासन भी दिया है*
ऐसा व्यवहार तो आतंकवादियों और नक्सलियों के साथ भी नहीं किया जाता जिस तरह से बीपीएससी अभ्यर्थियों पर ठंड के दिनों में वाटर कैनन का प्रयोग किया गया – बक्सर राजद सांसद सुधाकर सिंह