जुलूस में बिना परमिशन के बजाए जा रहे डीजे को भभुआ प्रशसन ने किया ज़ब्त

Spread the love

खास बात : 14 अप्रैल को समुपर्ण भारत वर्ष में अम्बेडकर जयंती मनाई जा रही है।

इस अवसर पर कैमुर ज़िले में भी बड़ी ही धूमधाम से  बाबा साहेब की जयंती के अवसर पर विभिन्न प्रकार  के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

14 अप्रैल को बाबा साहेब के अनुयायियों के द्वारा चित्र पर माल्यार्पण किया गया।भभुआ मोहनिया समेत ज़िले के प्रायः सभी स्थलों पर शोभायात्रा सह जुलूस निकाला गया।

इस बीच बाबा साहेब अमर रहे के उदघोष के साथ साथ नीले रंग से लोथपोथ कार्यकर्ता  जश्न में मग्न दिखे।

भभुआ से मात्र 1 किलोमीटर की दूरी पर अवस्थित बबुरा में धूमधाम से जुलूस कार्यक्रम की तैयारी के साथ सैंकड़ो नौजवम झंडे बैनर के साथ और वाहन पर लगे डीजे के साथ भभुआ नगर की ओर कुंच कर रहे थे।

ज़िले में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर धारा 144 लागू है।इस नियम के तहत कोई भी व्यक्ति 4 से अधिक एक जगह एकत्रित नही हो सकता ।किसी भी कार्यक्रम  व इवेंट के लिए थाना या अनुमंडल स्तर पर परमिशन आवश्यक होता है।

परमिशन पर ही पूर्ण विवरण अंकित किया जाता है कि जुलूस में क्या क्या चीज़ और कितमे लोग उपस्थित रहेंगे।

खबर विशेष: म्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय से सटे बबुरा में  निकाले जा रहे जुलूस के दौरान डीजे को स्थानीय प्रशासन द्वारा ज़ब्त कर लिया गया।  वही अम्बेडकर जुलूस को आगे जाने का परमिशन दिया। इस बात को ले कर बाबा साहेब के अनुयायियों और स्थानीय प्रशसन के बीच थोड़ी तीखी नोक झोंक भी हुई। बाद में प्रशसन के अनुमति के बाद जुलूस निकाले जाने का परमिशन दिए गए।यहां बता दे कि जिला मुख्यालय से सटे बबुरा ग्राम के नवयुवकों द्वारा अम्बेडकर जयंती के अवसर पर भव्य जुलूस निकाला गया था।जो बबुरा से हो कर भभुआ स्थित आवासीय विधायलय जा कर बड़े जुलूस में मिलान होना था।जुलूस के साथ डीजे भी बजाए जा रहे थे।क्षेत्र भ्रमण एव विधि व्यवस्था के लिए लिए निकले अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और एसडीएम भभुआ की नज़र प्रतिबंधित डीजे पर पड़ गई। दोनों अधिकारियों द्वारा पहले लाइसेंस को चेक किया गया।फिर डीजे को जब्त किया गया।साथ ही शांतिपूर्वक जुलूस निकालने की कड़ी चेतावनी भी दी गई।

About The Author