रिपोर्ट : मंटू कुमार
रामगढ़|शुक्रवार के दिन रामगढ़ मोहनिया पथ स्थित दैतरा वीर बाबा के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की हुई मौत, मृतीका का पहचान रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिझूआ गांव निवासी धीरज कुमार की पत्नी रेखा देवी 32 वर्षीय बताई जाती है . मृतिका के परिजन द्वारा बताया गया कि अपने गांव से मोहनिया निजी कार्य कर कर लौटने के क्रम में रामगढ़ मोहनिया पथ स्थित दैतरा वीर बाबा के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए जिसे स्थानीय लोगों द्वारा रामगढ़ रेफरल अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार किया गया .परंतु कुछ देर बाद हालात बिगड़ते देख सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया गया. परंतु रास्ते में जाते वक्त मौत हो गया. परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम से इनकार करते हुए कागजी प्रक्रिया के बाद शव को अपने साथ घर ले आए, इधर मौत की खबर सुनते हैं परिवार सहित गांव में कोहराम मच गया मृतिका के दो पुत्री रिया 7 वर्ष व खुशी 8 वर्ष व एक पुत्र अनुराग कुमार 5 वर्ष बताया जाता है।


More Stories
पेपर लीक बिहार में कभी नहीं सुधर सकता,एनडीए सरकार इस मामले में बिफल है – मनोज कुमार सांसद
बिहार के मुख्य सचिव से मिला BPSC छात्रों का प्रतिनिधिमंडल, छात्र बोले – मुख्य सचिव ने हमारी बातों को गंभीरता से सुना है और विचार करने का आश्वासन भी दिया है*
ऐसा व्यवहार तो आतंकवादियों और नक्सलियों के साथ भी नहीं किया जाता जिस तरह से बीपीएससी अभ्यर्थियों पर ठंड के दिनों में वाटर कैनन का प्रयोग किया गया – बक्सर राजद सांसद सुधाकर सिंह