
कैमूर जिला के नगर पंचायत भभुआ में नगर की सफाई कार्य मे लगे कर्मी की भभुआ पुलिस द्वारा जम कर पिटाई किए जाने का मामला सामने आया है। पिटाई से कर्मी बुरी तरह से घायल हो गया।बताया जाता है कि पुलिस की पिटाई से कर्मी के हाथ टूट गए एवं शरीर के कई हिस्सों में चोट आने के साथ पिटाई के दाग भी उभर आए।
घटना अटल बिहारी उच्य विधायलय के पास की है।बताया जाता है कि नगर परिषद के कर्मी नगर की सफाई कर रहे थे सफाई गाड़ी का चालक भी कूड़ा करकट उठाने के लिए वही मौजूद था।तभी भभुआ थाना के जवान से गाड़ी हटाने को ले कर हुई बहस के बाद पुलिस ने जम कर कर्मी की तोड़ाई कर दी।पुलिस की पिटाई से घायल कर्मी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहाँ उसका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। घटना के बाद स्थानीय लोगो ने एकता चौक जाम कर दिया।

नगर परिषद ईओ दिनेश लाल ने बताया कि उनका सफाई कर्मी सह चालक अटल बिहारी उच्य विद्यालय के पास सफाई का कार्य कर रहा था तभी स्थानीय पुलिस के एक जवान द्वारा जम कर पिटाई की गई।जब तक दोषी पुलिस कर्मी पर करवाई नही होती तब तक हम लोग यही पर जमे रहेंगे।

उप सभा पति प्रतिनिधि मंटू पटेल ने बताया कि आकारण सफाई कर्मी चालक साधु की पुलिस ने पिटाई की जिससे उसके शरीर मे काफी चोट आई। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ शिव शंकर प्रसाद एसडीएम राकेश कुमार पहुंचे तत्काल दोषी पुलिस कर्मी पर कार्रवाई के भरोसे पर जाम को समाप्त किया गया।
More Stories
कैमूर के लाल का पार्थिक शरीर पहुंचा उसके गांव, लोगों में प्रसरा मातम ,परिजनों का रो रो कर बुरा हाल
पुल निर्माण को लेकर ग्रामीणो ने किया मंत्री का अभिनंदन समारोह
उचित मुआवजा की मांग को लेकर 93 मौजा के किसानों ने तिरंगा लेकर दिया धरना