रिपोर्ट : अरशद रज़ा कैमूर शाहाबाद डेस्क

ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी कैमूर सावन कुमार भा०प्र०से० के द्वारा स्वीप गतिविधियों के संबंध में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिला पदाधिकारी के द्वारा सभी सहायक निर्वाचन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को सुनियोजित ढंग से मतदाता जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।
उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों से कहा कि पिछले विधानसभा आम चुनाव एवं लोकसभा आम चुनाव में कम मतदान वाले क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करें।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी महोदय के द्वारा उपस्थित अनुमंडल पदाधिकारी भभुआ एवं मोहनिया तथा उप समाहर्ता भूमि सुधार भभुआ एवं मोहनिया को प्रखंडों में चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान की गहन मानिटरिंग करने का निर्देश दिया गया।
सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी को मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत हर घर दस्तक अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा जिला कृषि पदाधिकारी कैमूर को मतदाता चौपाल लगाने का निर्देश दिया गया।
बैठक में उप विकास आयुक्त कैमूर, अनुमंडल पदाधिकारी भभुआ एवं मोहनिया, उपसमाहर्ता भूमि सुधार भभुआ एवं मोहनिया सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।


More Stories
कैमूर के लाल का पार्थिक शरीर पहुंचा उसके गांव, लोगों में प्रसरा मातम ,परिजनों का रो रो कर बुरा हाल
पुल निर्माण को लेकर ग्रामीणो ने किया मंत्री का अभिनंदन समारोह
उचित मुआवजा की मांग को लेकर 93 मौजा के किसानों ने तिरंगा लेकर दिया धरना