कैमूर/ओमप्रकाश तिवारी
कैमूर :बिहार राज्य अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ, कैमूर की ओर से शनिवार को भभुआ स्थित राजेंद्र सरोवर परिसर में संविधान निर्माता और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 69वीं परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण के साथ हुई। उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने और समाज उत्थान में योगदान देने का संकल्प लिया। सभा में डॉ. अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और उनके महान योगदान पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम का उद्घाटन अधिवक्ता संघ कैमूर के पूर्व सचिव ओमप्रकाश सिंह ने किया, जबकि संचालन जिला सचिव रामसूरत राम ने किया।
इस अवसर पर आर.एल. सत्यार्थी (सेवानिवृत्त कोषागार पदाधिकारी), विजय बहादुर प्रसाद, नंदेश्वर प्रसाद, जय कुमार संत, नंदेश्वर आजाद, आर.के. गौतम, ददन प्रसाद, विजय कुमार, अर्जुन राम, रामकुमार राम, मनोज कुमार, उमेश कुमार, रामा कांता राम (जिलाध्यक्ष विकास मित्र संघ, कैमूर) सहित बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारी, पदाधिकारी, अधिवक्ता, विकास मित्र, टोला सेवक और सफाईकर्मी उपस्थित थे।
इधर, डॉ. भीमराव अंबेडकर अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण छात्रावास के छात्रों ने छात्रावास से नगर में प्रभात फेरी निकालकर राजेंद्र सरोवर पहुंच कर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
सभी ने बाबा साहब को नमन किया और समाज में न्याय, समानता व सहयोग की भावना को मजबूत करने तथा अपने कार्यों को ईमानदारी से करने का संकल्प लिया।


More Stories
Kaimur:भभुआ रोड स्टेशन पर ट्रेन से कटकर रेलवे कर्मचारी की मौत, गांव जाते समय हुआ हादसा
Kaimur:नुआंव हाई स्कूल में पुलिस–छात्र संवाद, छात्राओं को सुरक्षा की जानकारी
Kaimur:सुवर्ण नदी के पास अनियंत्रित बाइक पलटी, 18 वर्षीय युवक घायल