रिपोर्ट: सोनू तिवारी
कैमूर : जिले के मोहनियां में एक ट्रैक्टर चालक को ट्रैक्टर लेकर नो एंट्री में घुसना महंगा पड़ गया। जहां यातायात पुलिस के द्वारा उसका दो हजार रुपए का चालान काट दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर चालक भभुआ से आ रहा था और उसे रामगढ़ रोड मे किसी काम से जाना था तभी वह ट्रैक्टर लेकर नो एंट्री में घुस गया जहां उसे यातायात पुलिस के द्वारा रोका गया और उसका दो हजार रुपए का चालान काट दिया गया। दो हजार का चालान देख ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर को बीच रोड मे खड़ा कर दिया और हंगामा करने लगा, देखते ही देखते मोहनियां चांदनी चौक पूरी तरह से जाम हो गया। चांदनी चौक पर जाम लगभग एक घंटे तक लगी रही, जिसमें छोटी बड़ी गाड़ियों से लेकर एंबुलेंस तक फंसी रही। ट्रैक्टर चालक के द्वारा बोला गया कि पुलिस ने हमको मारा और उनके द्वारा हमसे पैसे की मांग की गई है। अब इस बात मे कितनी सच्चाई है ये तो जांच होने पर ही पता चलेगी कि सच में पुलिस वाले ने पैसे की मांग की है या फिर ट्रैक्टर चालक ने दो हजार का चालान देख कर पुलिस वाले पर झूठा आरोप लगाया है।



More Stories
Kaimur:भभुआ रोड स्टेशन पर ट्रेन से कटकर रेलवे कर्मचारी की मौत, गांव जाते समय हुआ हादसा
Kaimur:नुआंव हाई स्कूल में पुलिस–छात्र संवाद, छात्राओं को सुरक्षा की जानकारी
Kaimur:सुवर्ण नदी के पास अनियंत्रित बाइक पलटी, 18 वर्षीय युवक घायल