कुदरा का पिन कोड गलत तो समय से नहीं मिलेगा पत्र।
दो वर्ष पूरे होने को है फिर भी ज़िले के कुदरा प्रखण्ड स्थित लालापुर उप डाकघर विभागीय लापरवाही से लोगो का समय पर पत्राचार नही होने से हज़ारों युवक लाभन्वित नही हो पा रहे है।जबकि पत्राचार के पता में पिन कोड यानी पोस्टल इंडेक्स नंबर का महत्व किसी से छुपा नहीं है। सही गंतव्य तक जल्दी पहुंचने के लिए छः अंकों के पिन कोड के साथ संपर्क नंबर भी जरूरी है। बावजूद इसके प्रचार प्रसार व जानकारी के अभाव में लोग लालापुर उप डाकघर का नया पिन का उपयोग नहीं कर पा रहे है। इस संबंध में आरटीआई कार्यकर्ता रमेश प्रसाद ने बताया कि कुदरा प्रखंड अंतर्गत लालापुर में नए उप डाकघर कुदरा आरएस लालापुर के दो वर्ष होने को हैं पर इस डाकघर के पिन कोड 821114 के जानकारी के अभाव में लोग उपयोग नहीं कर रहे जिससे पत्र मिलने में विलंब होता है।
कभी-कभी अनसिफिशिएंट एड्रेस के वजह से पत्र वापस हो जाता है। विदित हो कि आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, न्यायालय, नौकरी, बैंक से संबंधित कोई कागजात डाक के माध्यम से ही हम लोगों तक पहुंचता है। पिन कोड गलत रहने से डाकिया को पत्र पहुंचने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। जागरूकता के उद्देश्य से पिन कोड 821114 उपडाकघर से जूड़े 10 शाखा डाकघर में टोटल 84 गांवों को पोस्टल पिन कोड से हो रही परेशानी। नए पिन कोड सिर्फ डाकघर तक ही सीमित है ।
उपडाकपाल सुरेश राम द्वारा बताया गया कि डाकघर में जीवन बीमा, बचत खाता, आवर्ती जमा, डाक टिकट, रेवेन्यू टिकट, पोस्टल आर्डर, स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री संबंधी सभी सेवाएं उपलब्ध है। यह अलग बात है कि सहायक निदेशक कार्यालय मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, बिहार सर्किल, पटना द्वारा एडीजी (एमओ), डाक भवन, नई दिल्ली , भारत में सभी मंडलों के प्रमुख निदेशक पीटीसी मैसूर, पिन कोड निर्देशिका सहित मैसूर में सभी डेटाबेस की जानकारी और अपलोडिंग के लिए जीएम, सीईपीटी मैसूर, पीटीसी कॉम्प्लेक्स, मैसूर,पीएमजी, उत्तरी क्षेत्र, मुजफ्फरपुर,पीएमजी, पूर्वी क्षेत्र भागलपुर, पटना,एडी सीओ पटना कृपया सेंट्रल सर्वर में पिन कोड की मैपिंग के लिए तत्काल कार्रवाई बिहार सर्किल के सभी एसएसपीओ/एसपीओ/एसएसआरएम/एसआरएम को 7 मई 2021 को जानकारी देने के बाद भी नए पिन कोड का मैपिंग नहीं होने के कारण डेटाबेस सभी जगह उपलब्ध नहीं हो पाया है। जिसके कारण आधार कार्ड पैन कार्ड गूगल मैप, बैंकिंग ,रेलवे तथा राज्य व केन्द्र सरकार द्वारा जारी पत्र में इस पिन कोड का उल्लेख नहीं किया जाता।


More Stories
पेपर लीक बिहार में कभी नहीं सुधर सकता,एनडीए सरकार इस मामले में बिफल है – मनोज कुमार सांसद
बिहार के मुख्य सचिव से मिला BPSC छात्रों का प्रतिनिधिमंडल, छात्र बोले – मुख्य सचिव ने हमारी बातों को गंभीरता से सुना है और विचार करने का आश्वासन भी दिया है*
ऐसा व्यवहार तो आतंकवादियों और नक्सलियों के साथ भी नहीं किया जाता जिस तरह से बीपीएससी अभ्यर्थियों पर ठंड के दिनों में वाटर कैनन का प्रयोग किया गया – बक्सर राजद सांसद सुधाकर सिंह