शवज कुंजी में ताड़ी पीने से अचेत जेसीबी चालक की वाराणसी में इलाज के दौरान

Spread the love

मातम पुर्सी में पहुंचे ज़िप सदस्य विकास पटेल

रिपोर्ट : सय्यद अरशद रज़ा शाहाबाद डेस्क

भगवानपुर थाना अंतर्गत शावज कुंडी में ताड़ी पीने से अचेत युवक का वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक सोनहन थाना क्षेत्र के सपनौतिया गांव निवासी सोमरू पासी का 30 वर्षीय पुत्र राम अवतार उर्फ मलिक कुमार बताया जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को शावज कुंडी में मिट्टी का काम जेसीबी से हो रहा था। जिसमें यह ट्रैक्टर चालक था वही काम होने के बाद दोपहर में दूसरे जगह से ताड़ी पीकर वापस आया तो अचेत हो गया। जिसका सदर अस्पताल में चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया। वही वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई है। इधर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी मिलने पर मृतक कमघर पहुंचे ज़िला परिषद सदस्य विकास पटेल ने परिजनों से मुलाक़ात की और शोक संवेदना प्रकट की साथ ही परिजनों की आर्थिक स्थिति खराब होने पर आर्थिक सहायता प्रदान की।

वही पंचायत समिति सदस्य मंटू सिंह मुन्नू दुबे रजनीकांत पासी धर्मेंद्र शाहिद काफी संख्या में लोग मौजूद रहे

About The Author