Kaimur: अलाव तापने के दौरान 12 वर्षीय बालक झुलसा, सदर अस्पताल में इलाज जारी

Spread the love

Report: ओमप्रकाश तिवारी

कैमूर: ठंड से बचाव के लिए अलाव तापने के दौरान मुंडेश्वरी धाम में एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना में 12 वर्षीय बालक गंभीर रूप से झुलस गया। घायल बालक की पहचान भभुआ थाना क्षेत्र के इटाड़ी गांव निवासी रिंकू गोंड के पुत्र मोनू के रूप में की गई है।

परिजन मंटू कुमार ने बताया कि रिंकू गोंड अपने परिवार के साथ मुंडेश्वरी धाम में रहकर फूल-माला की दुकान चलाते हैं। गुरुवार की सुबह क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही थी, जिस कारण आसपास के बच्चे अलाव जलाकर ताप रहे थे। इसी दौरान मोनू भी अन्य बच्चों के साथ अलाव ताप रहा था। तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से मोनू जलते अलाव में गिर पड़ा, जिससे उसके शरीर के कई हिस्से झुलस गए। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ ले गए।

अस्पताल पहुंचने पर ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने बच्चे को भर्ती कर प्राथमिक उपचार शुरू किया। फिलहाल सदर अस्पताल भभुआ में उसका इलाज चल रहा है और चिकित्सक उसकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

About The Author