
एक साथ चार बदमाश सभी नए उम्र के किसी लूट पाट योजना के तहत किसी को मुल्ला बनाने की फिराक भब थे तभी गुप्त सूचना पर पहुंची पुलिस ने गिरफ्तार कर बदमाशो का मोंये मोंये कर दिया। साथ ही कई आपत्तिजनक समान के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जहां गिरफ्तार बदमाशों में चांद थाना क्षेत्र के कलौरा गांव निवासी मनोज यादव का पुत्र प्रिंस यादव, नारद यादव का पुत्र सोनू यादव, छोटका अमांव गांव निवासी विपिन बिहारी सिंह का पुत्र अभिषेक सिंह और दुर्गावती थाना क्षेत्र के इसरी गांव निवासी जितेंद्र यादव का पुत्र निलेश यादव शामिल है.

इस संबंध में कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दुर्गावती थाना क्षेत्र के इसरी गांव के सामने सड़क पर पुलिया के पास 5 से 6 शख्स लूट की योजना बना रहे हैं. सड़क पर पत्थर से रोड को अवरुध किए गया है इसके बाद मामले के सत्यापन के लिए दुर्गावती थाना की गस्ती दल को भेजा गया, जहां मौके से गस्ती दल की टीम ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तार बदमाशों की जांच के बाद तलाशी के क्रम में एक काला रंग का पुराना गमछा, जिसमें एक छोर पर दो बड़े-बड़े पत्थर बंधे हुए थे. दो मोबाइल, दो चाकू और एक काला रंग बाइक बिना रजिस्ट्रेशन नंबर पाई गई, जिसे जप्त किया गया है, इसके बाद सभी पर कार्रवाई करते हुए सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. .


More Stories
Sasaram सांसद का बिहार सरकार पर तीखा हमला, jdu और bjp अपराध और भ्रष्टाचार को दे रही है बढ़ावा
विवादित बयान देना महंगा पड़ सकता है डासना के महंत नरसिंहनंद को. कैमूर मे प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए पड़े आवेदन
गया से पिंडदान कर युपी के बाराबंकी जारही यात्रियों की बस खड़े ट्रक से टकराई तीन की मौत 11 हुए घायल