Report: ओमप्रकाश तिवारी
कैमूर:भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की शाम एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन से कटकर एक रेलवे कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान रोहतास जिले के दरिगांव थाना क्षेत्र के सीगुही गांव निवासी स्वर्गीय जगनारायण सिंह के 40 वर्षीय पुत्र प्रमोद कुमार के रूप में हुई है।
बताया गया कि प्रमोद कुमार झारखंड के चक्रधरपुर में रेलवे कर्मी के पद पर कार्यरत थे। ड्यूटी खत्म होने के बाद वह अपने गांव जाने के लिए संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से सफर कर रहे थे। संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का ठहराव सासाराम और मोहनिया में नहीं है। मोहनिया के पास ट्रेन की गति कुछ धीमी हुई तो वह उतरने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह ट्रेन के नीचे गिर पड़े।
ट्रेन की चपेट में आने से प्रमोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल मोहनिया रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मोहनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा किया। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई।
परिजन सदर अस्पताल भभुआ पहुंचे, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।


More Stories
Kaimur:नुआंव हाई स्कूल में पुलिस–छात्र संवाद, छात्राओं को सुरक्षा की जानकारी
Kaimur:सुवर्ण नदी के पास अनियंत्रित बाइक पलटी, 18 वर्षीय युवक घायल
Kaimur:पीडीएस व्यवस्था दुरुस्त करने को लेकर गोदाम प्रबंधकों के साथ बैठक, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश