गांव में घुसे तेंदुए ने 3 लोगो को किया घायल,लोगो मे दहशत

Spread the love

गाँव मे घुसे तेंदुए ने 3 लोगो की किया जख्मी

भोजपुर। जिले के गीधा थाना क्षेत्र के राजपूतान पचैना में एक जंगली तेंदुए ने गांव में घुसकर लोगो पर हमला कर दिया। इस दौरान तेंदुआ ने छलांग मारकर एक महिला सहित दो अन्य लोगो पर हमला कर जख्मी कर दिया। गांव में घुसे तेंदुआ ने काफी देर तक आतंक मचाए रखा। पूरे गांव के लोग दहशत में आ गए। सूचना के बाद वन टीम मौके पर पहुंची और तेंदुआ को पकड़ने का प्रयास शुरू किया। मिली जानकारी के अनुसार गीधा थाना क्षेत्र के राजपूतान पचैना में सोमवार की सुबह एक तेंदुए ने गांव के लोगो पर हमला कर दिया। इस दौरान 3 लोग जख्मी हो गए आनन फानन में जख्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल मौके पर पहुँची वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने में लगी हुई है।

About The Author