Report: अजय कुमार सिंह
कैमूर। जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जैतपुर भगवानपुर मुख्य सड़क बसंतपुर मे गैस लदी पिकअप और ई रिक्सा मे हुये जोरदार टक्कर मे पांच सवारी गंभीर रूप से घायल हो गये।जिसकी खबर ग्रामीणो ने स्थानीय थाने को दी और गंभीर रूप से घायल लोगो को सी एच सी भगवानपुर पर भेजा गया।जहा डाँक्टर अजय कुमार और सहयोगी स्टाफो द्वारा ईलाज किया गया।इस संबंध मे थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया की भगवानपुर से गैस लदी पिकअप डिलिवरी देने के लिए जैतपुर कला क्षेत्र मे जा रही थी। तभी नौगढ़ गाँव से आ रही ई रिक्सा मे टक्कर हो जाने के कारण पांच लोग घायल हो गये। जिनका ईलाज भगवानपुर सी एच सी भगवानपुर मे कराया जा रहा है।वही एक्सीडेंट हुई दोनो वहानो को कब्जे मे लेकर थाने लाया गया है।वही डाँक्टर अजय कुमार ने बताया कि पप्पू कुमार ( 20 ) ग्राम बच्चा,रविन्द्र राम पिता शिव नारायण राम ( 30) ग्राम किनरचोला, सरस्वती देवी पति रविन्द्र राम (30) ग्राम किनरचोला, अशोक कुमार पिता राम जी राम (31)ग्राम जैतपुर कला और निराशा देवी पति शिव बचन ग्राम किनरचोला के है।जिनका ईलाज किया गया।



More Stories
Kaimur:भभुआ रोड स्टेशन पर ट्रेन से कटकर रेलवे कर्मचारी की मौत, गांव जाते समय हुआ हादसा
Kaimur:नुआंव हाई स्कूल में पुलिस–छात्र संवाद, छात्राओं को सुरक्षा की जानकारी
Kaimur:सुवर्ण नदी के पास अनियंत्रित बाइक पलटी, 18 वर्षीय युवक घायल