कैमूर। जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के अंतर्गत माधोपुर गांव से पुलिस ने एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। वहीं उसकी निशानदेही पर तीन बाइक एवं इसमें संलिप्त एक और युवक को गिरफ्तार किया है। बता दें कि इस संबंध में मोहनियाँ अनुमंडल एसडीपीओ प्रदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दुर्गावती बाजार से दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के पास बार-बार बाइक चोरी की घटना हो रही थी। वहीं इस घटना के उद्भेदन हेतु वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार बताया कि दुर्गावती थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम की गठन की गई। इनलोगों के द्वारा घटनास्थल के आस पास सादे लिवास में रैकीकर एक चोर को पकड़ा गया। जिसका नाम पता पुछ-ताछ किया गया तो वह अपना नाम अनिल कुमार उम्र-26 वर्ष पिता स्व० दुधनाथ राम सा०-माधोपुर थाना दुर्गावती जिला कैमूर बताया एवं इनका स्वकारोक्ति बयान लिया गया। तो उनके द्वारा बताया गया। कि दुर्गावती बाजार से अभी तक दो बाइक चोरी किये हैं।जिसको बेचने के लिए कुशहरियों के छोटू कुमार पासवान बाइक गैरेज को दिये हैं। जिन्हे ने तत्काल मुझे 3000/-रूपया भी दिया हैं। इसके बाद इनके निशानदेही के आधार पर दुर्गावती बाजार से चोरी की गई दो बाइक जिसमें से एक बाइक छोटू कुमार के बाइक गैरेज से बरामद किया गया। एवं एक बाइक दुर्गावती नदी के किनारे राष्ट्रीय राजमार्ग एन एच-19 पर ओवरब्रीज के नीचे से एवं एक चंदौली बाजार से चोरी की गई। बाइक को दुर्गावती बाजार में छुपाकर रखा हुआ था। उसको दुर्गावती पुलिस ने बरामद कर ली है।



More Stories
Kaimur:भभुआ रोड स्टेशन पर ट्रेन से कटकर रेलवे कर्मचारी की मौत, गांव जाते समय हुआ हादसा
Kaimur:नुआंव हाई स्कूल में पुलिस–छात्र संवाद, छात्राओं को सुरक्षा की जानकारी
Kaimur:सुवर्ण नदी के पास अनियंत्रित बाइक पलटी, 18 वर्षीय युवक घायल