

खबर कैमूर ज़िले से जहां रामगढ़ थाना क्षेत्र में शराब तस्करों को पकड़ने के चक्कर मे कैमूर पुलिस की वाहन अनियंत्रित हो कर दुर्घटना का शिकार हो गई। तेज गति होने के कारण सड़क के चाट किनारे पेड़ से जा टकराई जिसमे एक सब इंसपेक्टर समेत कुल 4 पुलिस कर्मी घायल हो गए।जिसमे 2 घायल कर्मी की स्थिति चिंताजनक बताई गई है जिन्हें उच्च उपचार हेतु भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया।जहां उनका चिकित्सकीय कार्य चल रहा है।
घटना रामगढ़ थाना क्षेत्र के महुवर गांव के समीप नहर के पास की है।बताया जाता है कि पुलिस शराब तस्करों का पीछा कर रही थी तभी रामगढ़ पुलिस की वाहन अनियंत्रित हो कर पेड़ में जा टकरा गई. घटना में सब इंस्पेक्टर सहित ड्राइवर व दो पुलिसकर्मी घायल हो गए. घटना के बाद सभी घायलों को रामगढ़ रेफरल अस्पताल लाया गया. इलाज के बाद सब इंस्पेक्टर व ड्राइवर को बेहतर इलाज हेतु भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.घायल में सब इंस्पेक्टर पप्पू कुमार यादव 23 वर्षीय,होमगार्ड ड्राइवर देवव्रत पासवान, कांस्टेबल अंकुश कुमार व आकाश कुमार बताए जाते हैं.
इस मामले में जानकारी देते हुए मोहनिया एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि रामगढ़ पुलिस द्वारा शराब तस्करों का पीछा किया जा रहा था इस दौरान पेड़ से गाड़ी टकरा गई जिसमें कुछ पुलिस जवान घायल हो गए जिनका इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेजा गया है इलाज हो जाने के बाद मैं खुद उनसे पूरे मामले पर जानकारी लूंगा।


More Stories
Sasaram सांसद का बिहार सरकार पर तीखा हमला, jdu और bjp अपराध और भ्रष्टाचार को दे रही है बढ़ावा
विवादित बयान देना महंगा पड़ सकता है डासना के महंत नरसिंहनंद को. कैमूर मे प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए पड़े आवेदन
गया से पिंडदान कर युपी के बाराबंकी जारही यात्रियों की बस खड़े ट्रक से टकराई तीन की मौत 11 हुए घायल