डॉ भीम राव अंबेडकर पर अपमान जनक टिप्पणी करने के विरोध में राजद कार्यकर्ताओं ने गृह मंत्री अमित शाह का फूंका पुतला

Spread the love

राजद कार्यकर्ताओं ने भभुआ के एकता चौंक पर गृह मंत्री अमित शाह का फूंका पुतला, इस दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने अमित शाह मुर्दाबाद के जमकर किए नारेबाजी,और जूते  लाठी से किया पुतला का पिटाई

Report: राशिद रौशन

भभुआ।  संसद में  बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर के ऊपर अपमान जनक टिप्पणी करने के विरोध में राजद कार्यकर्ताओं ने भभुआ के एकता चौंक पर गृह मंत्री अमित शाह का फूंका पुतला, इस दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने अमित शाह मुर्दाबाद के जमकर किए नारेबाजी,और जूते  लाठी से किया पुतले कि पिटाई, साथ ही गृह मंत्री को गद्दी छोड़ने और जेल भेजने का किया मांग.


इस दौरान रामगढ़ विधानसभा के राजद प्रत्याशी अजीत सिंह और जिलाध्यक्ष अकलू राम एवं नेता बिरजू पटेल ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने जिस प्रकार पार्लियामेंट में भारत के महामानव और भारत के महानायक के खिलाफ अपमान जनक टिप्पणी किए हैं, कि क्या बार बार अम्बेडर कहते रहते हो उससे अच्छा राम नाम लोगे तो बेड़ा पार हो जाएगा, इसी अपमान जनक टिप्पणी के विरोध में आज राजद कार्यालय से अमित शाह के खिलाफ विरोध मार्च निकालकर भभुआ शहर के एकता चौंक पर पुतला फूंका गया है.

भभुआ के एकता चौक पर प्रदर्शन करते कार्यकर्ता


राजद कार्यकर्ता ने मांग किया है कि अमित शाह को गृह मंत्री के पद से हटाया जाए और उन्हें बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर पर ऐसे टिप्पणी करने के खिलाफ जेल भेजा जाए, अगर हमारी मागे पूरा नहीं होती है तो आगे देश में बहुत बड़ा आंदोलन किया जायेगा, क्योंकि आज जो अमित शाह या उनके पार्टी के लोग अच्छे दिन की बात करते हैं तो वह अच्छा दिन बाबा साहब के लिखे संविधान की वजह से ही आया यही वजह है कि बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर को देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोग मानते हैं.

About The Author