वैसे सासाराम संसदीय क्षेत्र में आम चुनाव अंतिम चरण में है। इस संसदीय क्षेत्र का चुनाव इस बार काफ रोचक होगा।जहां कई बार से कांग्रेस नेत्री पूर्व लोक सभा स्पीकर कांग्रेस से एनडीए के सामने होती थी।इस बार मीरा कुमार के द्वारा चुनाव नही लड़ने की घोषणा और भारतीय जनता पार्टी द्वारा वर्तमान सांसद छेदी पासवान का टिकट काट कर शिवेश राम को प्रत्याशी बनाया है।शिवेश राम सासाराम संसदीय क्षेत्र के लिए नया चेहरा है। इंडिया गठबन्धन में अभी कौन बनेगा प्रत्याशी इसे लेकर माथापच्ची जारी है।मीरा कुमार के इनकार के बाद कांग्रेस जिताऊ उम्मीदवार की तलाश में है।सासाराम संसदीय क्षेत्र में हर बार की तरह इस बार परिस्थिति बदलती दिखाई पड़ रही है जहां एक ओर बीजेपी ने चेहरा बदल दिया है।वही दल बदलने में माहिर वर्तमान सांसद छेदी पासवान के द्वारा एक बार दल बदलने की चर्चा जोरों पर है।राजनीतिक विशेषग्यो की मानी जाए तो छेदी पासवान बीजेपी छोड़ कांग्रेस का दामन थाम सकते है और कांग्रेस उन्हें अपना प्रत्यशी घोषित कर सकती है।राजनीतिक जानकर यह बताते है कि अगर ऐसा होता है तो फिर भी छेदी पासवान की जीत आसान नही होगी।छेदी पासवान लगातार2014 और 2019 में बीजेपी के टिकट पर विजयी हुए।बीजेपी में रहने के कारण वर्तमान सांसद अल्पसंख्यको से कटे रहे।जब कि लोक सभा चुनाव में अल्पसंख्यक समुदाय खुल कर कांग्रेस को अपना समर्थन देते आया है। अल्पसंख्यक समुदाय की नाराजगी का शिकार छेदी को होना पड़ेगा।अल्पसंख्यक मतों के अतिरिक्त छेदी गैर बीजेपी मतों से भी दूर रहे है। बताया जाता है कि सासाराम संसदीय क्षेत्र में सैंकड़ो ऐसे गांव है जहां दस वर्ष में एक बार भी छेदी लोगो से मिलने नही गए।इसके इलावा इनकी छवि पलटू राम वाली रही है और साथ ही दल बदलने में भी माहिर है।

छेदी पासवान एक नज़र में——
छेदी पासवान 16वीं लोकसभा के पूर्व सदस्य और बिहार विधान सभा के पूर्व सदस्य हैं। वह 2014 से भारतीय जनता पार्टी का प्रतिनिधित्व करते हैं। विभिन्न बिंदुओं पर, वह जनता पार्टी, फिर उसके चरण सिंह गुट, फिर जनता दल, बहुजन समाज पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, लालू प्रसाद यादव की राजद और नीतीश कुमार की जद के साथ रहे हैं।

Chhedi paswan
बीजेपी ने इस बार बदला है प्रत्यशी
जानकार बताते है कि एनडीए गठबंधन के लिए चाणक्य माने जाने वाले बीजेपी नेता अमित शाह ने सासाराम की परिस्थिति को बारीकी से पढ़ लिया था।वर्तमान सांसद को प्रत्याशी बनाए जाने से पूर्व बारीकी से अध्यन के बाद प्रत्याशी बदलने का निर्णय लेना पड़ा ,घोषित प्रतयाशी शिवेश राम सासाराम लोक सभा क्षेत्र के पूर्व सांसद मुनिलाल राम के पुत्र है। जो सासाराम के चेनारी के निवासी है।

।वर्तमान में बीजेपी के लिए काफी सक्रिय पदाधिकरी की सूची में शामिल है।
बसपा भी आर पार की लड़ाई के मूड में है
बहन मायावती ने सासाराम लोक सभा क्षेत्र से इस बार एक आदमी को टिकट दिया।बसपा के सम्बल पर चुनाव लड़ने वाले संतोष राम का कोई सियासी इतिहास नही रह है। संतोष राम समर्थित कार्यकर्ता बताए जाते है। इनदिनों लोगो से जनसंवाद में जुटे हुए है।



More Stories
Sasaram सांसद का बिहार सरकार पर तीखा हमला, jdu और bjp अपराध और भ्रष्टाचार को दे रही है बढ़ावा
विवादित बयान देना महंगा पड़ सकता है डासना के महंत नरसिंहनंद को. कैमूर मे प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए पड़े आवेदन
गया से पिंडदान कर युपी के बाराबंकी जारही यात्रियों की बस खड़े ट्रक से टकराई तीन की मौत 11 हुए घायल