5G अभियान जागरूकता रथ को दिखाया गया हरी झंडी


खबर पटना से है जहां आज दिनांक 23 जनवरी 2024 को शिवसेना, बिहार द्वारा हिन्दू हृदय सम्राट शिवसेना प्रमुख आदरणीय बाला साहेब ठाकरे जी की 98 वीं जयंती बेली रोड, पटना स्थित किसान पैलेस में मनायी गई।इस कार्यक्रम में बाला साहेब के चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात शिवसेना, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष श्री आशुतोष झा जी ने आज शिवसेना, बिहार के सदस्यता सह जन जागरूकता रथ को भगवा ध्वज दिखा कर रवाना किया। इस रथ के माध्यम से शिवसेना, बिहार ने आज 5G अभियान (गाँव, गाय, गोरैया, गायत्री, गंगा) संरक्षण हेतु बिहार के गाँव-गावँ में जन-जागरूकता अभियान चलाने का शुभारंभ किया।

इस कार्यक्रम में शिवसेना, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष श्री आशुतोष झा जी, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री संजय कुमार ‘मंटू’ जी, प्रदेश उपाध्यक्ष-सह-मुख्यालय प्रभारी श्री राजेश कुमार सिंह जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री संजीव कुमार वर्णवाल जी, श्री योगेश झा जी, श्री राकेश कुमार सिंह जी, श्री विजय दुबे जी, श्री अजीत कुमार राय जी, प्रदेश महासचिव श्री ओम प्रकाश तिवारी जी, श्री सुनील कुमार ठाकुर जी, प्रदेश सचिव श्री हरेंद्र कुमार जी, श्री पंकज कुमार गुप्ता जी, प्रदेश संयुक्त सचिव श्री मुकेश कुमार सिंह जी, युवा सेना (युवा प्रकोष्ठ) के प्रदेश अध्यक्ष श्री डी. के. पाल जी, कला, संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री कुंदन सिंह यादव जी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जनाब तनवीर आलम जी, मीडिया प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री रवि रंजन सिंह जी, पटना (पश्चिमी) जिला के जिलाध्यक्ष श्री अखिलेश शुक्ला जी आदि उपस्थित होकर बाला साहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा अपने विचार व्यक्त किए ।
More Stories
Patna : Bcci SGM में पहुंचे बिहार क्रिकेट के दिग्गज अब भ्रष्टाचारियों की खैर नहीं।
Bihar DSP Transfer:
बिहार में 101 डीएसपी का तबादला कई अनुमंडल के बदले गए DSP, देखिए पूरी लिस्ट
विवादित बयान देना महंगा पड़ सकता है डासना के महंत नरसिंहनंद को. कैमूर मे प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए पड़े आवेदन