सासाराम के करवन्दीया के पास वन्दे भारत ट्रेन पर पथराव, बोगी क्षतिग्र्रस्त, कोई हताहत नही

Spread the love

आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने कहा कोई भी बक्शा नही जाएगा

शाहाबाद टाइम्स डेस्क कैमूर रोहतास

गया -मुगल सराय रेलवे खण्ड  के सासराम रेलवे स्टेशन के करीब करवंदिया में उपद्रवियों में वाराणसी से रांची जा रही ट्रेन पर पथराव किया जिसमें ट्रेन की एक बोगी क्षतिग्रस्त होगई, हालांकि इस  पथ्थर बाज़ी में कोई हताहत नही हुआ है।  बिहार में एक बार फिर से वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की सूचना आ रही है। यहां वंदे भारत को उपद्रवियों का निशाना बनाया है। सासाराम में वंदे भारत पर शरारती तत्वों ने पथराव किया है। इसमें ट्रेन की एक बोगी क्षतिग्रस्त हो गई है। हालांकि, अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं हैं। यहां मुग़ल सराय -गया रेलखंड पर करवंदिया स्टेशन के पास आसामाजिक तत्वों ने इस घटना को अंजाम दिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, वाराणसी से रांची जा रही वंदे भारत ट्रेन पर पथराव हुआ है। यहां घटना की सूचना मिलते ही रेल पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार वाराणसी से रांची जा रही वंदे भारत ट्रेन जैसे ही करवंदिया स्टेशन के समीप से गुजरी असमाजिक तत्वों ने ट्रेन के बोगी पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसको लेकर रेल पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि आसमाजिक तत्वों को किसी भी हाल में बक्शा नहीं जाएगा।

About The Author

You may have missed