किशोर को महंगा पड़ा उसके मोबाइल से दोस्त द्वारा प्रेमिका से बात किया जाना।दो दोस्तों ने ही मिल कर दोस्त की हत्या इसलिए कर दी कि दोस्त द्वारा यह कहा गया कि उसके मोबाइल में उसके प्रेमिका का नम्बर आ गया है। इस बात को ले कर दो दोस्तों के बीच जम कर तू तू मैं मैं हुआ।
उसके बाद दोस्त अजय और संदीप में पहले ईंट और बाद में चाकुओं से गोद कर ले ली जान

एक फरवरी की रात्रि भभुआ अनुमंडल के सोनहन थान क्षेत्र के ग्राम खैरा में एक किशोर की निर्मम हत्या कांड का आज पुलिस द्वारा उद्भेदन हत्या के आठ दिन के बाद कर लिया गया ।17 वर्षीय किशोर की हत्या हत्यारो के प्रेमिका से बात चीत किए जाने के कारण की गई।पूरे मामले की जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकरी भभुआ रविशंकर प्रसाद ने बताया कि घटना
का किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा निर्भर्म हत्या कर झाड़ी नुमा खंडहर में फेंकने की सूचना सोहन पुलिस को प्राप्त हुई थी
घटना की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस अधिकारी भभुआ के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया टीम के द्वारा तकनीकी अनुसंधान मानवीय आ सूचना संकलन एवं अन्य माध्यम से मामले का उद्भेदन किया गया।

घटना को मृतक सुजीत राम उर्फ मुन्ना पिता कुमार राम के दो दोस्त संदीप कुमार पिता महेंद्र प्रजापति एवं अजय रामे पिता महेंद्र राम के द्वारा ही घटना को अंजाम दिया गया। दोनों खैरा गांव के ही निवासी थे।
उन्होने बताया कि मृतक द्वारा एक हत्यारा संदीप कुमार की प्रेमिका से मोबाइल पर बात चीत किये जाने को ले कर हत्या की गई थी। उन्होंने बताया कि
अभियुक्त संदीप कुमार के मोबाइल नंबर पर उनकी प्रेमिका का फोन आया एवं फोन कट गया चुकी संदीप कुमार का मोबाइल में रिचार्ज नहीं होने के कारण आउटगोइंग की सुविधा नही थी इसलिए मृतक का फोन मांग कर अपनी प्रेमिका से बात किया काफी देर बात करने को सदीप द्वारा मोबाइल फोन मृतक को लौटा दिया गया इस के बाद मृतक द्वारा संदीप के प्रेमिका का मोबाइल नंबर प्राप्त होने एवं भविष्य में उससे बात करने हेतु संबंधित मामले में बहस हो गई एवं दोनों के बीच झड़प हो गई इसी दौरान संदीप कुमार द्वारा मुन्ना राम के सिर पर ईंट चला दिया जिससे मृतक मुन्ना राम वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा इस बात से संदीप कुमार एवं अजय राम डर गए कि मुन्ना राम होश में आकर घर जाकर सारा भेद खोल देगा इसके डर से से दोनों ने मिलकर पास के ईंट एवं वहां पूर्व से रखे हुए चाकू से उनका चेहरा गोद दिया गया ।इसके बाद दोनों ने चाकू पास के तालाब में फेंक दिया एवं मृतक का मोबाइल लेकर फरार हो गए मृतक के मोबाइल फोन को 2 दिन बाद भभुआ में गाजी बाबा स्थान के पास ₹1500 में किसी अज्ञात व्यक्ति को बेच दिया गया ।अभियुक्त के निशान देही पर घटनास्थल से घटना में प्रयुक्त चाकू को भी बरामद कर लिया गया ,दोनों अभियुक्त को न्याययिक हिरासत में भेज दिया गया।


More Stories
शाहाबाद क्षेत्र में चुनाव के मद्देनजर कई दरोगा का हुआ जिला बदल देखें लिस्ट….
कैमूर के लाल का पार्थिक शरीर पहुंचा उसके गांव, लोगों में प्रसरा मातम ,परिजनों का रो रो कर बुरा हाल
पुल निर्माण को लेकर ग्रामीणो ने किया मंत्री का अभिनंदन समारोह