रिपोर्ट सय्यद अरशद रज़ा,शाहाबाद डेस्क कैमूर

मतदान से पूर्व कैमूर में चुस्त दुरुस्त की गई व्यवस्था,हर नाके व चौराहे पर पुलिस बल की तैनाती के साथ ही यूपी से लगे सीमा वर्ती क्षेत्र पर सीसीटीवी कैमरा के साथ सतर्कता बढ़ा दी गई है। प्रत्येक आने जाने वाले वाहनों की विशेष चेकिंग की जा रही है । खास कर असमाजिक तत्वों पर नज़र रखने के साथ ही वारंटियों की धर पकड़ जारी है। यू तो मतदान की तिथि 1 जून निर्धारित है। निष्पक्ष और भय मुक्त मतदान के साथ साथ मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन हर सम्भव प्रयास में लगा हुआ है।डोर 2 डोर अभियान चलाया जा रहा है। छोटी बड़ी सरकारी और गैर सरकारी एजेंसी लगातार मतदाताओं को जागरूक कर रही है जीविका से लेकर आंगन बॉडी केंद के साथ साथ निजी एव सरकारी शिक्षण संस्थाओं के शिक्षकों एव छात्र छात्राओं का भी सहारा लेने से प्रशसन पीछे नही दिखाई पड़ रहा है।प्रशसन की हर सम्भव कोषिष रंग लाती दिख रही है।खास कर युवा मतदाता काफी उत्साहित है।वही वृद्ध मतदाता भी 1 जून का इंतज़ार कर रहे है ,मतदान साफ सुथरा हो उसके लिए कैमुर पुलिस द्वारा ज़िले को कई ज़ोन में बांट कर असमाजिक तत्वों व अपराधियो पर अभी से ही करवाई कर रही है। पुलिस की गिरफ्त से बाहर कई कुख्यात अपराधियो पर सीसीए एक्ट के तहत करवाई करते हुए उन्हें सप्ताह में दो दिनों तक थानों में हाजिरी लगाने का निर्देश दिया गया है।इसके साथ ही असमाजिक तत्वों को बड़े पैमाने पर चिन्हित किया गया साथ ही अभी और को चिन्हित किया जा रहा है।भय मुक्त मतदान सम्पन्न कराने के लिए संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर मतदाताओं से ले कर मतदानकर्मियों की सुरक्षा के लिए भी व्यवस्था की गई। साथ ज़िले के रतवार कर्मनाशा,खजुरा कुदरा खुरमबाद के अतिरिक्त चंद व अधौरा रामपुर क्षेत्र में चेक पॉइंट बनाए गए है जहां स्थायी व अस्थाई पुलिसकर्मियों को नियुक्त किया गया है।




More Stories
Sasaram सांसद का बिहार सरकार पर तीखा हमला, jdu और bjp अपराध और भ्रष्टाचार को दे रही है बढ़ावा
विवादित बयान देना महंगा पड़ सकता है डासना के महंत नरसिंहनंद को. कैमूर मे प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए पड़े आवेदन
गया से पिंडदान कर युपी के बाराबंकी जारही यात्रियों की बस खड़े ट्रक से टकराई तीन की मौत 11 हुए घायल