पटना : 11 डीएसपी का ट्रांसफर लिस्ट हुआ जारी,मोहनियां एसडीपीओ बने प्रदीप कुमार

Spread the love

पटना।बिहार सरकार के अधिसूचना 2 पी 01–20–03/2021 के आलोक में कई डीएसपी का तबादला सूची निकला है। जिसमे 11 डीएसपी का तबादला किया गया है।इस सूची में पुलिस उपाधीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग पटना में पदस्थापित श्रीकृष्ण कुमार सिंह को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,पिरो भोजपुर बनाया गया वहीं पुलिस उपाधीक्षक,बिहार पुलिस अकादमी अमित कुमार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी इमामगंज,गया बनाया गया।पुलिस उपाधीक्षक यातायात नालंदा सुनील कुमार सिंह को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजगीर बनाया गया है।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पिरो भोजपुर राहुल कुमार सिंह को पुलिस उपाधीक्षक विशेष कार्य बल पटना बनाया गया है।पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी इमामगंज गया अमित कुमार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मोहनियां बनाया गया है।पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था गया खुर्शीद आलम को पुलिस उपाधीक्षक यातायात नालंदा बनाया गया है।वहीं पदस्थापन के परीक्षा मुख्यालय में पदस्थापित फिरोज आलम को पुलिस उपाधीक्षक ई आर एस एस पटना में नियुक्त किया गया है।मोहनिया अनुमंडल पदाधिकारी मोहनियां दिलीप कुमार को पुलिस उपाधीक्षक विशेष सशस्त्र बल पटना में नियुक्त किया गया है।पुलिस उपाधीक्षक बिहार अनुसंधान विभाग पटना से रविप्रकाश सिंह को पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था गया बनाया गया है।वहीं वीरेंद्र प्रसाद महतो को पुलिस उपाधीक्षक विशेष निगरानी इकाई पटना बनाया गया है।

About The Author

You may have missed