
रेलवे जीआरपी ने यात्रा के दौरान छुटा बैग खोज कर यात्री को लौटाया, हर्षोल्लास मूड में यात्री ने रेलवे को दिया धन्यवाद।यहां बताते चले कि
गाड़ी संख्या 12397 महाबोधि एक्सप्रेस से यात्री का गिरा हुआ बैग जिसमें एप्पल कंपनी का आईपैड भभुआ रोड आउटपोस्ट से 15 किलोमीटर की दूरी पर ब्लॉक क्षेत्र से खोज कर OPERATION -AMANAT के तहत यात्री को रेलेर जीआरपी ने सुपुर्द किया । जिसका अनुमानित कीमत 65000₹ के करीब बताई जा रही है।
इस संबंध में यात्री द्वारा दिनांक-20-05-2024 को जीआरपी में एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आलोक में SCNL/DDU से प्राप्त रेल मदद शिकायत संख्या-2024052008138 के अनुपालन में कार्रवाई की गई और मोबाइल के आधार व ट्रेस करते हुए करीब 15 किलोमीटर दूर से मोबाइल को बरामद किया ।
जीआरपी से मिली जानकारी के अनुसार उक्त शिकायत कमलेश दुबे के मित्र द्वारा कराए गए थे।जिसमें कहा गया था कि गाड़ी संख्या 12397अप महाबोधि एक्सप्रेस में सासाराम से डीडीयू की यात्रा पर मेरा मित्र था जिस दौरान धनैच्छा स्टेशन के आसपास पॉल किलोमीटर संख्या 635/22 पर उक्त व्यक्ति का काले रंग का बैग उसके लापरवाही के कारण गिर गया है जिसमें APPLE का IPAD,CHARGER, EAR BUDD , पहनने वाले कुछ उपयोगी कपड़े एवं डॉक्यूमेंट है खोजने की कृपा करें।
उक्त सूचना का अनुपालन में उप निरीक्षक रामजीलाल बुनकर साथ स्टाफ धनैच्छा स्टेशन जाकर शिकायतकर्ता के बताएं अनुसार पोल संख्या 635/22 पर खोजने पर उक्त बैग नहीं मिला बाद आगे बढ़कर खोजबीन करते हुए किलोमीटर संख्या 635/09 पर पहुंचा तो शिकायतकर्ता के बताएं अनुसार बैग को प्राप्त किया तथा इसकी सूचना शिकायतकर्ता को दी गई बाद यात्रा करने वाला यात्री रेलवे सुरक्षा बल आउट पोस्ट /भभुआ रोड कार्यालय पर समय लगभग 20:00 बजे उपस्थित हुए तथा अपना नाम कमलेश दुबे, पिता- रामदेव दुबे, गांव- भुआवल, थाना- दिनरा ,जिला रोहतास (बिहार) बताते हुए अपने सामान का मांग किया बाद शिकायतकर्ता अभिनित कुमार से मोबाइल नंबर 9334200793 पर कॉल करवाया पहचान व सत्यापन कर पुष्टि करने के उपरांत कमलेश दुबे को इनका पूर्ण सामान सही सलामत सुपुर्द किया गया तथा उनके द्वारा बताया गया कि उक्त बैग में कुल सामान का अनुमानित कीमत लगभग 65000 ₹ है।


More Stories
Sasaram सांसद का बिहार सरकार पर तीखा हमला, jdu और bjp अपराध और भ्रष्टाचार को दे रही है बढ़ावा
विवादित बयान देना महंगा पड़ सकता है डासना के महंत नरसिंहनंद को. कैमूर मे प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए पड़े आवेदन
गया से पिंडदान कर युपी के बाराबंकी जारही यात्रियों की बस खड़े ट्रक से टकराई तीन की मौत 11 हुए घायल